प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कैरो के 21 विद्यार्थी सफल
कैरो में प्रश्न मंच कार्यक्रम का हुआ आयोजन
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:35 AM (IST)
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कैरो के कुल 45 विद्यार्थियों में 21 विद्यार्थी सफल रहे। सफल विद्यार्थियों को अगले क्रम में आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। प्रतियोगिता में पांच विषय की प्रतियोगिता हुई जिसमें अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, संस्कृत एवं संस्कृति ज्ञान विषय सम्मिलित थे। प्रतियोगिता में तीन स्तर के विद्यार्थी शिशु वर्ग, बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग से सम्मिलित हुए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें