अपवर्जन मानक के आधार पर बनेगा राशन कार्ड
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर की अध्यक्षत
By Edited By: Published: Fri, 04 Mar 2016 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 07:33 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर की अध्यक्षता में राशन डीलरों की बैठक सम्पन्न हुई। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाए जानेवाले राशन कार्ड पर चर्चा की गई। मौके पर सुनील चंद्र कुंवर ने कहा कि अपवर्जन मानक के आधार पर ही राशन कार्ड बनेगा। उन्होने कहा कि राशन डीलर सभी राशन कार्डधारियों का कार्ड जाँच करें, जिनके पास दो कार्ड है उनका एक कार्ड वापस ले लिया जाएगा। वहीं वैसे व्यक्तियों का कार्ड नहीं बनेगा जिनके पास चार पहिया वाहन हैं। मौके पर ब्रजकिशोर साहू, सोमनाथ महली, दीप शाय ,नसीर आलम आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें