कार्यकर्ताओं ने थामा राजद का दामन
लातेहार : सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत में शनिवार को राजद की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन अ
लातेहार : सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत में शनिवार को राजद की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह ने कहा कि मनिका की जनता व कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। आने वाले दिन में मनिका विधानसभा से राजद का परचम खिलेगा।
सम्मेलन में भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को छोड़कर राजद का दामन थामा। इसमें हरिहर ¨सह, शंभू यादव, सोहराय ¨सह, प्रमोद लखन, जकरिया खलखो, रॉबिन ¨सह, रामधनी शर्मा, नरेश यादव, नंद किशोर ¨सह, मजहर अंसारी, प्रदीप प्रसाद, जाटा नायक, अर¨वद नायक, नंदकिशोर तुरी, मुमताज अंसारी, अशोक यादव, कमला देवी, पार्वती देवी, कुंती देवी, चरपईया सिमोन बोदरा, वकील अहमद, संदीप लोहरा, विष्णु ¨सह को मनिका के पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह ने माला पहना कर राजद पार्टी में शामील किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण यादव, प्रखंड अध्यक्ष हरिशंकर यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव, बबलू गिरी, संतोष यादव, परसही मुखिया गुंजर उरांव, विष्णु देव यादव, लातेहार युवा प्रखंड अध्यक्ष साजिद अहमद, माशूक अंसारी, नाथ ¨सह, लाजवंती देवी, मुमताज अंसारी, तरवाडीह पंचायत अध्यक्ष मुस्ताक अंसारी साथ समेत कई लोग मौजूद थे।