Move to Jagran APP

पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

बरवाडीह : छिपादोहर पंचायत भवन में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल कार्य समिति क

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 03:52 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 03:52 PM (IST)
पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता
पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

बरवाडीह : छिपादोहर पंचायत भवन में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद की अध्यक्षता में की गई। इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

loksabha election banner

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री किसलय तिवारी, विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिला महामंत्री छोटू राजा, भाजयुमो जिला मंत्री एवं छिपादोहर मंडल प्रभारी विवेकानंद गुप्ता उपस्थित थे। बैठक में छह पंचायत के पंचायत अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष बूथ वालंटियर का चुनाव किया गया। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री किसलय तिवारी ने 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए एकजुट होने की बात कही। साथ ही हर बूथ कमेटी बनाने पर बल दिया। बैठक में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद, भाजयुमो मंडल महामंत्री अजय सोनी, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ¨सह, पूर्व मंडल महामंत्री मुन्ना गुप्ता, चंदन राम, हरखू प्रसाद, गंगेश्वर ठाकुर, जयप्रकाश गुप्ता, इंद्रनाथ ¨सह, बिगन ¨सह, कृष्णा ¨सह, सियाराम ¨सह, उपेंद्र यादव, भाजयुमो के पदाधिकारी एवं सदस्य एवं बूथ कमेटी एवं बूथ सदस्य पंचायत अध्यक्ष समेत 40 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.