विकास के लिए आधी आबादी की भागीदारी जरूरी
चंदवा : अखिल भारतीय महिला समाज (भाकपा) की बैठक मंगलवार को पेंशनर समाज भवन परिसर में संपन्
चंदवा : अखिल भारतीय महिला समाज (भाकपा) की बैठक मंगलवार को पेंशनर समाज भवन परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सविता देवी ने की और संचालन धरमी देवी ने किया।
मौके पर आमंत्रित अतिथि किसान नेता इंदुभूषण पाठक ने कहा कि आधी आबादी (नारी) की सार्थक भागीदारी के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। उनकी भागीदारी के लिए आवश्यक है कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व कानूनी मुद्दों की जानकारी दे उन्हें जागरूक किया जाए। संविधान ने उन्हें कई अधिकार दिए हैं मगर उनका उचित अनुपालन नहीं होने के कारण वो अर्थहीन साबित हो रहे हैं। भाकपा नेता अनिल साहू व अलाउद्दीन पप्पू ने कहा कि पुरुष प्रधान देश में आरंभ से ही महिलाओं को हेय दृष्टि से देखा जाता रहा है। यहां के रीति-रिवाज व सामाजिक परम्पराएं महिलाओं को अपनी ¨जदगी जीने की छूट नहीं देती। इसके कारण उनकी मानसिकता कुंठित हो जाती है और उन्हें उनका हक व अधिकार प्राप्त नहीं हो पाता। मौके पर सुगनी देवी, बंदनी देवी, जनेका देवी, कांति देवी, सुनीता देवी समेत अन्य उपस्थित थे। बैठक के अंत में 25 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिसमें रामपयारी देवी अध्यक्ष, मुनिया देवी उपाध्यक्ष, धर्मा देवी सचिव, गंगा देवी उपसचिव व सावित्री देवी को कोषाध्यक्ष के अलावा 20 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।