सड़क दुर्घटना में वार्ड सदस्य की मौत, सड़क जाम
मनिका : मनिका थाना क्षेत्र के मटलौंग रोड पर वन विभाग नर्सरी के पास शुक्रवार रात कमांडर जीप व ट्रैक्ट
मनिका : मनिका थाना क्षेत्र के मटलौंग रोड पर वन विभाग नर्सरी के पास शुक्रवार रात कमांडर जीप व ट्रैक्टर की टक्कर में वार्ड सदस्य विनोद राम की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अमित सच्चान ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में मारे गए युवक की पहचान मटलौंग निवासी वार्ड सदस्य के रूप में हुई। दुर्घटना में घायल ईश्वरी लोहरा, निरो देवी, विकास कुमार व यशोदा देवी भी मनिका के मटलौंग की निवासी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कमांडर जीप मनिका से मटलौंग गांव की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने जीप में टक्कर मार दी। जिससे जीप वन विभाग की ओर से सड़क किनारे खोदे गए गड्डे में जाकर पलट गई। घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के चालक फरार हो गए पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी सड़क के किनारे गड्डा होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दुर्घटना में वार्ड सदस्य के मौत की सूचना मिलने के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया जिसे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर समाप्त करवाया।