गुरुकुल से भागीं दो नाबालिग लड़कियां
लातेहार : विषम परिस्थितियों में गुजर-बसर करने वाले अनाथ व बेसहारा बच्चों के लिए जिला प्रशास
लातेहार : विषम परिस्थितियों में गुजर-बसर करने वाले अनाथ व बेसहारा बच्चों के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित राजहार लातेहार में स्थित गुरुकुल से दो नाबालिग लड़कियों के भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जुंगूर, पल्हैया, मनिका निवासी सत्यनारायण उरांव की पुत्री संगीता कुमारी को बाल कल्याण समिति द्वारा गत 24 मार्च को देखभाल के लिए गुरुकुल प्रबंधन को सौंपा गया था। वहीं पतराटोली के अक्शी, महुआडांड़ निवासी सरूला मुंडा की पुत्री रेशमी कुमारी को गत पांच सितंबर को बाल कल्याण समिति ने गुरुकुल प्रबंधन को देखरेख के लिए सौंपा था। उक्त दोनों लड़कियां शुक्रवार की सुबह गुरुकुल से भाग गई। गुरुकुल प्रबंधन एवं गुरुकुल में प्रतिनियुक्त महिला कांस्टेबलों द्वारा आसपास खोजबीन की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में गुरुकुल के आचार्य नारायण प्रसाद एवं सहयोगी कार्यकर्ता सुरेंद्र उरांव ने सदर थाना को सूचित किया है।