सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, एक रिम्स रेफर
लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप मंगलवार को सड़क दुघर्टना में दो लोग गंभीर
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 06:01 PM (IST)
लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप मंगलवार को सड़क दुघर्टना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच 75 पर स्थित पानी टंकी के समीप मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिरने से परसही पंचायत के रिमिगढ़हा निवासी रोहित उरांव व सनिल उरांव घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज डॉ. हरेदचंद्र महतो के द्वारा किया गया। उसके बाद सनिल उरांव को काफी चोट आने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की जानकारी बीस सूत्री सदस्य संतोष पासवान को मिलते ही सदर अस्पताल पहुंच कर घायल को रांची भेजवाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें