ट्रैक्टर में अवैध पत्थर के साथ चालक व मालिक गिरफ्तार
बरवाडीह बरवाडीह थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अवैध पत्थर लदे ट्र
बरवाडीह : बरवाडीह थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बरवाडीह प्रखंड के मुरु के पतरा टोली से अवैध पत्थर का खनन कर ट्रैक्टर से महेंद्र सिंह के क्रशर में लाया जा रहा था। गुप्त सूचना पर अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर को मुरु में पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई। इसके बाद अवैध पत्थर को महेंद्र सिंह के क्रशर में ले जाने की बात सामने आई। ट्रैक्टर चालक योगेंद्र सिंह और अमडीहा के ट्रैक्टर मालिक अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने थाना में क्रशर संचालक महेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।