टीपीसी उग्रवादियों ने की ग्रामीण की पिटाई
हेरहंज : हेरहंज थाना क्षेत्र के चुकू गांव में बीती रात टीपीसी उग्रवादियों ने गांव के महेश्
हेरहंज : हेरहंज थाना क्षेत्र के चुकू गांव में बीती रात टीपीसी उग्रवादियों ने गांव के महेश यादव के पुत्र अजय यादव को लाठी डंडे से मार पीटकर कर जख्मी रूप से घायल दिया। अजय यादव वार्ड न दो का वार्ड सदस्य है। घटना के बारे में बताया जाता है की अजय यादव रात को घर से कुछ दुरी पर घूम रहा था। इसी दौरान टीपीसी के उग्रवादियों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अजय यादव 14वें वित्त व विधायक कोटे की राशि से ठिकेदारी का कार्य कर रहा है। इसकी जानकारी संगठन लोगों को मिलने पर लेवी के लिए पहुंच गए। लेवी की राशि नही देने पर अजय यादव को पिटाई कर दी। इस घटना से ग्रामीण व परिजन दहशत में है। उनके परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे है।