मनिका प्रखंड में झंडोत्तोलन का समय तय
मनिका : मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस को लेकर अंचलाधिकारी नंदकुमार राम क
मनिका : मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस को लेकर अंचलाधिकारी नंदकुमार राम की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। सर्वसम्मति से गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभी कार्यालयों के लिए झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। प्रखंड कार्यालय में 8:00 बजे, पंचायत भवन 8:10 बजे ,प्रखंड पशुपालन कार्यालय 8:20 बजे, जिला परिषद कार्यालय में 8:25 बजे, बीआरसी कार्यालय 8:40 बजे, वन रोपण कार्यालय 8:55 बजे, प्रादेशिक वन क्षेत्र कार्यालय 9:00 बजे, भाजपा कार्यालय 9:10 बजे ,राजद कार्यालय 9:20 बजे ,झाविमो कार्यालय 9:30 बजे, झामुमो कार्यालय 9:40 बजे ,कांग्रेस कार्यालय 9:45 बजे ,थाना परिसर में 9:55 बजे ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10:05 बजे ,उच्च विद्यालय में 10:10 बजे ,अंबेडकर चौक 10:20 बजे और कस्तूरबा विद्यालय में 10:25 पर झंडोत्तोलन का समय तय किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ,राजद जिला उपाध्यक्ष दरोगी यादव, एसआई करन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।