बरवाडीह में मिला दस फीट का अजगर सांप
संवाद सूत्र बरवाडीह (लातेहार) बरवाडीह प्रखंड के मंगरा में मथुरा सिंह के खेत में बुधवार को निकला।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 06:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार) : बरवाडीह प्रखंड के मंगरा में मथुरा सिंह के खेत में बुधवार को एक अजगर सांप मिला। सांप की लंबाई करीब दस फीट और मोटाई लगभग एक फीट थी। पंचायत स्वयं सेवक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मंगरा स्टेशन के निकट मथुरा सिंह के मूंग की फसल में उक्त अजगर को देखा गया। इसके बाद उस अजगर को सुरक्षित कर बरवाडीह वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मंगरा आई और उस अजगर को पकड़ कर जंगल मे छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई। गांव में अजगर सांप मिलने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। बता दे कि इससे पूर्व भी बरवाडीह में कई अजगर सांप निकलता रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें