अफीम की खेती सामाजिक बुराई : एसडीपीओ
चंदवा : पोस्ता की खेती की रोकने के लिए चंदवा थाना परिसर में प्रशासन और पंचायतीराज जनप्रतिनिि
चंदवा : पोस्ता की खेती की रोकने के लिए चंदवा थाना परिसर में प्रशासन और पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरबिन्द कुमार ने की। बैठक में अफीम की खेती और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देते गांवों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को इसका जिम्मा सौंपा गया। इसमें बताया गया कि इसकी खेती से होनेवाले नुकसान की जानकारी सभी ग्रामीणों को देना है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अनुज उरांव ने कहा कि अफीम की खेती एक सामाजिक बुराई है। जिससे समाज खोखला होता है। कानूनन यह एक अपराध है। इसकी खेती करनेवालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कारवाई की जाती है। अफीम से होनेवाले कुप्रभावों की जानकारी देते कहा कि समाज को बर्बाद होने से बचाना सबों का दायित्व है। सभी मिलकर इसके लिए पहल करें। बावजूद यदि कोई इसकी खेती करता है तो गुप्त रूप से इसकी सूचना प्रशासन को देना है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने की गारंटी देते हुए उसे पुरस्कृत करने की बात भी कही गई। उपस्थित लोगों ने अपने क्षेत्र में अफीम की खेती नहीं करने का आश्वासन पुलिस प्रशासन को दिया। योजनाबद्ध तरीके से इसकी खेती को रोकने पर सहमति जताई गई। मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मोहन पांडेय, फोरेस्टर राजेंद्र प्रजापति, पंसस नीलम देवी, मुखिया विद्यानंद ¨सह, राजेन्द्र ¨सह कलिया उरांव, कविता देवी, चंद्रदेव उरांव, मानती देवी, मनोज कुमार, सुषमा कुमारी समेत कई पुलिसकर्मी व पंचायतीराज जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।