सदर अस्पताल उपाधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव बने सीएस
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव एक जून से जिले के नए सिविक।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 05:52 PM (IST)
संवाद सूत्र, लातेहार : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव एक जून से जिले के नए सिविल सर्जन होंगे। सरकार के अवर सचिव (स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवम परिवार कल्याण) प्रभुनाथ शर्मा ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने कहा है कि श्रीवास्तव अपने कार्य के अलावा सिविल सर्जन के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उपाधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव के सीएस बनने पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि प्रभात पासवान, समाजसेवी श्याम अग्रवाल, दया पाण्डेय, बीरेंद्र प्रसाद, रजनीश कुमार, राजू कुमार रवि, अंकित पाण्डेय, विशाल कुमार, अशोक प्रसाद बुट्टा, अशोक कुमार सिंह समेत कई लोगों ने बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें