पलामू के संघ चालक को दी गई श्रद्धांजलि
चंदवा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पलामू विभाग के संघ चालक नवनीत सहाय के निधन पर गुरुवार को चं
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 May 2018 05:54 PM (IST)Updated: Thu, 03 May 2018 05:54 PM (IST)
चंदवा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पलामू विभाग के संघ चालक नवनीत सहाय के निधन पर गुरुवार को चंदवा में शोकसभा का आयोजन किया गया। एंबीशन कंप्यूटर सेंटर में आयोजित शोकसभा को संबोधित करते लोगों ने इसे संघ के लिए अपूरणीयक्षति बताया। दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख राजेश चंद्र पांडेय, चंदवा के पूर्व खंड कार्यवाह रामनरेश प्रसाद गुप्ता, खंड कार्यवाह महेन्द्र अग्रवाल, मुख्य शिक्षक डा. अनिल कुमार, दिनेश प्रसाद साहू, नरेन्द्र अग्रवाल, मोहिनिश कुमार बिक्की, कुमार नवनीत, मनीषा धवन, वेदांत अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें