राजद ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
लातेहार: रांची में स्थापना दिवस पर पारा शिक्षक व मीडिया कर्मियों पर लाठीचार्ज करने पर र
लातेहार: रांची में स्थापना दिवस पर पारा शिक्षक व मीडिया कर्मियों पर लाठीचार्ज करने पर राजद पार्टी की ओर से शुक्रवार को समाहरणालय गेट के समीप झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने रघुवर दास मुर्दाबाद, झारखंड सरकार मुर्दाबाद, झारखंड सरकार तनाशाह नही चलेगी आदि नारा लगाए गए। लातेहार जिले के राजद नेता शमशुल अंसारी, दरोगी यादव, बृज बिहारी यादव, रंजीत यादव ,हरिशंकर यादव वक्तताओं ने कहा कि 2019 में भाजपा सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार की आलोचना किया गया। इस मौके पर सैयद अंसारी, बलराम यादव, संतोष यादव, समाधी यादव, मुन्ना उरांव, विष्णु देव यादव, बहादुर उरांव, दामोदर यादव ,साजिद अंसारी ,सुरेंद्र यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।