कुएं में मिला वृद्ध का शव
चंदवा : थाना क्षेत्र के दुबी (जमीरा) गाव के एक कुएं से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया है। शनि
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 06:54 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 06:54 PM (IST)
चंदवा : थाना क्षेत्र के दुबी (जमीरा) गाव के एक कुएं से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया है। शनिवार की दोपहर एक कुएं में किसी का शव होने की सूचना पर पुलिस गाव पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। अज्ञात व्यक्ति का शव कुएं में होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हुई। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर पाडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही कुछ कहना बेहतर होगा। इधर शव के चंदवा थाना पहुंचने पर उसकी पहचान जगन लोहरा (चेटर) के रूप में की जा रही थी जो अपने रिश्तेदार के यहा जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें