रामलीला से वातावरण होता है शुद्ध : राजेंद्र
मनिका : मनिका प्रखंड के मटलौंग गांव में रविवार की रात नौ दिवसीय रामलीला के कार्यक्रम का अ
मनिका : मनिका प्रखंड के मटलौंग गांव में रविवार की रात नौ दिवसीय रामलीला के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू व मनिका जिप सदस्य महेश ¨सह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू ने कहा कि गांव में रामलीला कार्यक्रम देखने का सौभाग्य बहुत मुश्किल से मिलता है। उन्होंने कहा कि गांव में रामलीला कराने से सामाजिक वातावरण शुद्ध होता है और आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतार कर रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने तमाम लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कला दिखाया। इस मौके पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।