रामचरित मानस नवाह्न पाठ की तैयारी पूरी
लातेहार : जिला मुख्यालय के हृदय स्थल अंबाकोठी में रामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ के 44 वें अ
लातेहार : जिला मुख्यालय के हृदय स्थल अंबाकोठी में रामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ के 44 वें अधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार से प्रारंभ होने वाले 44वें पारायण पाठ का उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर ¨सह नामधारी द्वारा किया जाएगा।
महायज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष बिनोद महल्का ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानस पथ अंबाकोठी में मानसा यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 21 सितंबर से प्रारंभ होने वाले मानस यज्ञ के लिए भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले 43 वर्षो से शहर वासियों के सहयोग से मानस पाठ का सफल आयोजन होता आ रहा है। 21 सितंबर को कलश यात्रा एवं पूजन के बाद मानस पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। कलश यात्रा में शामिल युवती एवं महिलाएं एक परिधान में रहती है। इसके बाद प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से अपराहन 2 बजे तक सस्वर श्री रामचरित मानस पाठ गिरीडीह से आए अमित भारद्वाज एवं उनकी मंडली द्वारा संगीत की धून पर किया जाता है। शाम में आरती एवं संगीतमय भजन तथा रात्रि 9 बजे से आदर्श बाल रामलीला मंडल अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। मानस पाठ का पूरे शहर में 9 दिन तक ध्वनि विस्तारक यंत्र से गूंजायमान होता रहता है जिससे सारा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।