Move to Jagran APP

अटल बिहारी वाजपेयी की मनी पहली पुण्यतिथि

लातेहार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:34 AM (IST)
अटल बिहारी वाजपेयी की मनी पहली पुण्यतिथि
अटल बिहारी वाजपेयी की मनी पहली पुण्यतिथि

लातेहार : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के पहला पुण्यतिथि मनाई गई। सबसे पूर्व उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजन तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम शिरकत की। झारखंड के झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम ने भी स्व. अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालें और बताएं कि अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में उन्हें देखते थे। देश नहीं पूरे दुनिया में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्मान करते थे। इनके कार्यकाल में पोखरण परीक्षण हुआ था। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजन तिवारी ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व. वाजपेयी जी प्रखर वक्ता एवं महान कवि थे। वे देश के दसवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा कि उनके मार्ग पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी ऊंचाई तक पहुंची है। इस मौके पर रानी देवी, उषा देवी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीला देवी, सुदामा प्रसाद, लातेहार मंडल अध्यक्ष ग्रामीण गणेश प्रसाद, नगर अध्यक्ष आनंद सिंह, अरविद दुबे, बिधायक प्रतिनिधी वंशी यादव, प्रमोद प्रसाद, मनोज कुमार, अश्वनी सिंह, उत्तम कुमार, अरविद सिंह, रियाज अंसारी, रसीद आलम, अवधेश चंद्रवंशी, अंकित कुमार, विवेक चंद्रवंशी, कृष्णा पासवान, सत्यनारायण सिंह, विजय प्रसाद, सुकन्या देवी, आशा बैक, तारा देवी, हीरा देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.