ट्रैफि¨कग को रोकना पहली प्राथमिकता
लातेहार : मुक्ति कारवां के निदेशक सह बाल अधिकार कार्यकर्ता नोबेल शांति पुरस्कार से सम्माि
लातेहार : मुक्ति कारवां के निदेशक सह बाल अधिकार कार्यकर्ता नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के निर्देश पर झारखंड में मानव तस्करी रोकने को लेकर मुक्ति कारवां अभियान शुरू किया गया है। मुक्ति कारवां की प्रदेश सदस्य शांति ¨कडो ने रविवार को लातेहार परिसदन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताय कि कैलाश सत्यार्थी द्वारा पूरे भारत में मुक्ति कारवां भारत छोड़ो अभियान की शुरुआत की गई थी। अब झारखंड में 12 सितंबर से यह अभियान शुरू किया गया है।
शांति ¨कडो ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी जी का एक ही सपना है ट्रैफि¨कग, बाल मजदूरी, बाल विवाह आदि को रोकना। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के बारी मध्य विद्यालय में 17 सितंबर को ट्रैफि¨कग रोकने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में लोगों को देश में हो रहे ट्रैफि¨कग,बाल विवाह, बाल मजदूरी आदि चीजों के बारे में बताया जाएगा। उसके बाद लातेहार स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन कर छात्रों के बीच इसकी विस्तृत जानकारी दिया जाएगा। इस मौके पर मुक्ति कारवां के प्रदेश सचिव आलोक उपाध्याय, वैदिक सोसाइटी के चंद्रशेखर उपस्थित थे।