Move to Jagran APP

प्रतुल शाहदेव बने दुर्गा मंडल रोल के अध्यक्ष

चंदवा : दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर दुर्गा मंडल रोल (महुआमिलान) की बैठक सूर्यन

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 05:54 PM (IST)
प्रतुल शाहदेव बने दुर्गा मंडल रोल के अध्यक्ष
प्रतुल शाहदेव बने दुर्गा मंडल रोल के अध्यक्ष

चंदवा : दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर दुर्गा मंडल रोल (महुआमिलान) की बैठक सूर्यनाथ ¨सह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें वर्ष 2017 में पूजा समिति के आय-व्यय का व्योरा समिति के समक्ष सार्वजनिक करते पूजा महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर रणनीतियों पर चर्चा करते कई निर्णय लिए गए।

loksabha election banner

बैठक में दशमी के दिन लगने वाले जतरा मेला को और भव्य बनाने, भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित करने, पूजा पंडाल और साज-सज्जा को आकर्षक बनाने समेत कई निर्णय पर सहमति जताई गई। पूजा के बेहतर संपादन के लिए पूजा कमेटी का पुनर्गठन भी किया गया। जिसमे लाल प्रतुल नाथ शाहदेव अध्यक्ष, रमेश प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष, आशीष ¨सह गुड्डू सचिव, कुशेश्वर यादव सह सचिव, अनिल प्रसाद गुप्ता व हेमंत कुमार चावड़ा कोषाध्यक्ष, रमेश साव, बैजू मुंडा, कोलेश्वर यादव, देवरत्न गिरी, सूर्यनाथ ¨सह, कर्मा उरांव, लाल उदयमणि शाहदेव, रामवृक्ष भगत, हरिवंश प्रजापति, राजेश यादव, अनिल यादव, र¨वद्र गोप, दीपक प्रसाद व डब्लू प्रजापति को उपाध्यक्ष के अलावा अन्य लोगों को पूजा समिति सदस्य बनाया गया है। मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.