सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मी की मौत, दूसरा घायल
लातेहार : लातेहार सदर थाना क्षेत्र के डालडा फैक्ट्री के समीप ओरंगा नदी के पुल के पास गुरु
लातेहार : लातेहार सदर थाना क्षेत्र के डालडा फैक्ट्री के समीप ओरंगा नदी के पुल के पास गुरुवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। वहीं एक पुलिस कर्मी घायल होकर सदर अस्पताल में इलाजरत है। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन से पुलिस कर्मी दानेश्वर उरांव व दिसो कंडा एक बाइक पर सवार होकर लातेहार मुख्यालय आवश्यक सामानों की खरीद के लिए जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। जिससे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं दोनों जवान सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण चिकित्सकों ने दानेश्वर उरांव को मृत घोषित कर दिया जबकि दिसो कंडा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान मामले की जानकारी के लिए सदर अस्पताल पहुंचे।