गरीब की बेटी का हुआ ऑपरेशन
लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में सिजेरियन आपरेशन के साथ साथ कई ऑपरेशन शुरू हो गए ह
लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में सिजेरियन आपरेशन के साथ साथ कई ऑपरेशन शुरू हो गए है। गरीब परिवारों के लिए यह अच्छी खबर है। ऑपरेशन के अभाव में अब जच्चा बच्चा कि जान नहीं जाऐगी। निजी क्लिनिकों में हजारों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। उक्त बातें शुक्रवार को सर्जन चिकित्सक डा. मनीष लाल ने ऑपरेशन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। सदर अस्पताल में शुक्रवार को सुबह
चंदवा प्रखंड के ¨रकू लोहरा के बेटी श्वेता कुमारी को कान का एक्सीजन ऑपरेशन किया। उनके परिजनों में काफी खुशी देखी जा रही है। साथ ही चिकित्सकों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। आपरेशन में डा. मनीष लाल व स्टाफ नर्स प्रिसिला टोप्पो ने किया। मरीज के पिता ¨रकू लोहरा ने बताया कि पैसे के अभाव के कारण अपनी बेटी को एक साल से ऑपरेशन नही करवा सके थे लेकिन लातेहार सदर अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन कराया गया। सदर अस्पताल के सर्जन चिकित्सक डॉ. मनीष लाल ने कहा कि अब गर्भवती महिलाओं की मौत बड़ा ऑपरेशन के अभाव में नहीं होगी। गरीब परिवारों को निश्शुल्क सिजीरियन ऑपरेशन की सुविधा लातेहार सदर अस्पताल में शुरू हो गई है। ऑपरेशन के लिए आम लोगो को रांची व डालटेनगंज का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। गरीबों को अब निजी क्लिनिकों के मनमाने डिलीवरी चार्ज से बच जाएंगे। क्योंकि वो सुविधा अब सदर अस्पताल में शुरू हो गई है। उन्होंने कहा है कि इसका फायदा काफी लोग उठा पाएंगे।