उमेश हत्याकांड का आरोपित ने किया आत्मसमर्पण
सदर प्रखंड के सुकरी ग्राम निवासी उमेश प्रसाद की हत्या के आरोपितों।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:24 PM (IST)
संवाद सूत्र, लातेहार: सदर प्रखंड के सुकरी ग्राम निवासी उमेश प्रसाद की हत्या के आरोपितों में से एक सुजीत प्रसाद ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार राम की अदालत में आत्मसमर्पण किया है। अभियोजन पदाधिकारी सुधीर कुमार के अनुसार आरोपी दहेज प्रताड़ना के एक अन्य मुकदमे में आत्मसमर्पण किया है। वह मनिका थाने में नामजद आरोपी भी है। मालूम हो उमेश प्रसाद हत्याकांड में कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें