नए थाना प्रभारी ने दिया योगदान
महुआडांड : महुआडांड थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में सुरेश मुंडा एवं नेतरहाट थाना
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Aug 2017 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2017 05:15 PM (IST)
महुआडांड : महुआडांड थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में सुरेश मुंडा एवं नेतरहाट थाना में आलोक दुबे ने गुरुवार को योगदान दिया।
इस मौके पर महुआडांड थाना प्रभारी सुरेश मुंडा ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। प्रखंड क्षेत्र की जनता को कोई भी परेशानी होती है तो वे सीधे थाना में संपर्क कर सकते हैं। वहीं नेतरहाट थाना प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि जनता पुलिस प्रशासन का साथ दे, पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तैयार रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें