लातेहार में इनामी नक्सली ललन यादव ने किया सरेंडर
झारखंड के लातेहार में इनामी नक्सली ललन यादव ने सरेंडर कर दिया है।

लातेहार, जेएनएन। पचास हजार रुपये के इनामी नक्सली ललन यादव ने आज लातेहार के 214 सीआरपीएफ बटालियन कैंप में एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया है।
वीरवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से दो साल पूर्व निकाला गया हार्डकोर 15 लाख का इनामी कुंदन पाहन अपने दो सहयोगियों के साथ रांची पुलिस की शरण में आ गया था। कुंदन बीमार बताया जा रहा है।
झारखंड में पिछले दिनों 15 लाख के इनामी नकुल यादव और पांच लाख के इनामी मदन यादव भी सरेंडर कर चुके हैं।
वर्ष 2017 में जनवरी से अप्रैल तक कुल 961 विशेष नक्सल अभियान चलाए गए हैं। इस दरम्यान 215 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 30 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सलियों से लेवी के तौर पर 94,19,940 रुपये जब्त किए गए। वहीं, दो पुलिसकर्मी शहीद हुए, जबकि 15 ग्रामीण मारे गए और 17 उग्रवादी विभिन्न वारदात में मारे गए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।