Move to Jagran APP

उग्रवादियों ने पुल निर्माण में लगे पोकलेन व ट्रैक्टर फूंका Latehar News

Jharkhand. रांची व लोहरदगा की सीमा से सटे चंदवा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव मड़मा में पुल निर्माण में लगे पोकलेन व ट्रैक्टर को उग्रवादियों ने जला दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 04:55 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 04:57 PM (IST)
उग्रवादियों ने पुल निर्माण में लगे पोकलेन व ट्रैक्टर फूंका Latehar News
उग्रवादियों ने पुल निर्माण में लगे पोकलेन व ट्रैक्टर फूंका Latehar News

लातेहार, जासं। रांची व लोहरदगा की सीमा से सटे चंदवा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव मड़मा में पुल निर्माण में लगे पोकलेन व ट्रैक्टर को उग्रवादियों ने जला दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की मध्यरात्रि 8-10 हथियारबंद उग्रवादी वहां पहुंचे और आराम कर मजदूरों को जाने के लिए कहा। इसके बाद वहां खड़ी पोकलेन व ट्रैक्टर में आग लगा दी। इससे पोकलेन व ट्रैक्टर जल गया। वाहनों के जलने से 40 से 50 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। उग्रवादियों द्वारा पोकलेन को आग के हवाले किए जाने की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

loksabha election banner

पुल निर्माण का कार्य कांट्रैक्टर एसके सिंह द्वारा कराया जा रहा था। इस घटना से पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। क्षेत्र में लंबे समय के बाद कोई नक्सली घटना हुई है। घटनास्थल सुदूर जंगली इलाके में होने के कारण सुबह तक लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिली थी। इधर सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए कूच कर गई है। बता दें कि लगभग आठ माह पूर्व इसी पुल के कार्य में लगे जेसीबी और बोलेरो को माओवादियों ने फूंक दिया था। इसमें लगभग एक करोड़ रुपये की संपति का नुकसान का अनुमान लगाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.