मां व बहन को टांगी से मारकर किया घायल
मनिका: प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार की रात पुत्र ने अपनी मां की टांगी
मनिका : प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार की रात पुत्र ने अपनी मां एवं बहन को टांगी से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुत्र अनुज पासवान ने गुरुवार की रात 11 बजे घटना को अंजाम दिया। मां सबिला देवी के सिर पर टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे वह बेहोस हो गई। इस बीच बहन खुशबू कुमारी बीच बचाव करने पहुंची तो उसने उसे भी टांगी से मारकर घायल कर दिया। उसके हाथ में चोट लगी है। घटना गुरुवार की रात करीब 11 बजे की है। मां को मृत समझकर वह फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पंसस गोबिंद पासवान सुबह करीब 8 बजे सबिला देवी को देखने गए। देखने पर उन्होंने महसूस किया वह अभी जिंदा है। आनन फानन में उन्होंने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मनिका अस्पताल से रांची रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अनुज बराबर शराब के नशे में रात को घर आता था। जिसका उसकी मां और बहन विरोध करती थीं, इस बात को लेकर अक्सर अनुज का घर में विवाद होता था। बीती रात भी वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर आया था। मना करने उसे नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने अनुज की मांग और बहन के फर्द बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुज की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।