Move to Jagran APP

लातेहार में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

Tribal woman. झारखंड के लातेहार में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 06:17 PM (IST)
लातेहार में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर
लातेहार में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

लातेहार, जेएनएन। झारखंड के लातेहार में सदर थाना क्षेत्र के लूटी गांव में एक आदिवासी महिला के साथ बुधवार की रात सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर उसे बगल के तालाब के किनारे फेंक दिया।

loksabha election banner

गुरुवार को ग्रामीण शौच के लिए पास के तालाब में पहुंचे तो महिला को बेसुध स्थिति में पाया। इसके बाद ग्रामीण महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। सदर अस्पताल लातेहार में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

महिला बुधवार की शाम पास के गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गई थी। शाम को घर लौटने के दौरान ही कुछ लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में जब महिला घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। सुबह आसपास के तालाब में महिला को पाया गया। महिला के परिजनों ने बताया कि उसका पति बाहर काम करने गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.