व्यर्थ नहीं जाएगी नीलांबर-पीतांबर की कुर्बानी
लातेहार सदर प्रखंड के जोगनाटाड़ के मतनाग में गुरुवार को अखिल भारतीय खरवार जनजाति विक
लातेहार : सदर प्रखंड के जोगनाटाड़ के मतनाग में गुरुवार को अखिल भारतीय खरवार जनजाति विकास समिति की ओर से 161 वां नीलांबर-पीतांबर शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने प्रतिमा पर मार्लार्पण कर शहीदों को याद किया। माल्र्यापर्ण के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने वीर नीलांबर-पीतांबर अमर रहे, भारत माता की जय का नारा लगाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर की कुर्बानी व्यर्थ नही जाएगी। इनके बलिदान जिस उपदेश से हुआ था वह आज समाज और देश में देखने को नहीं मिल रहा है। जिले के पदाधिकारी आज भी जनता की समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। इनकी शहादत को लोगों को याद रखनी चाहिए। लोहरदगा जिला परिषद सदस्य विनोद सिंह ने कहा की नीलांबर-पीतांबर जैसे वीर सपूतों के कारण ही हमलोग गुलामी की जंजीरों को तोड़ स्वतंत्रता हासिल कर सके। कार्यक्रम के पूर्व वेदी पूजन कर वीर सपूतों को नमन किया गया। इस मौके पर रघुपाल सिंह, मनिका जिला परिषद सदस्य महेश सिंह ,अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह, लालमोहन सिंह, विधायक प्रतिनिधि बंसी यादव, प्रमुख अशोक सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
मेला का हुआ आयोजन: नीलांबर पीतांबर के शाहदत दिवस पर उनके याद में जोगनाटाड़ में मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में गांव से ग्रामीण पुरूष व महिलाएं आकर मेले का लुत्फ उठाया।