ईद पर्व पर प्रवासी श्रमिकों को मिला विशेष भोजन
संवाद सूत्र लातेहार ईद पर्व को लेकर जिले के क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी मजदूर
संवाद सूत्र, लातेहार : ईद पर्व को लेकर जिले के क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के बीच उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। प्रवासी श्रमिकों के बीच सेवइयां एवं पूड़ी का वितरण किया गया। सेंटर में प्रवासी श्रमिकों को दिए जा रहे भोजन का जायजा लेने जिला परिवहन पदाधिकारी बंधन लांग पहुंचे एवं श्रमिकों के बीच खुद खाना का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय के आश्रय गृह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समेत सेंटर का निरीक्षण किया एवं मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस मौके पर गोपनीय शाखा के आशीष पांडेय मौजूद थे। बताते चलें कि उपायुक्त जिशान कमर ने स्पष्ट निर्देश दे रखे थे कि ईद पर्व पर सरकारी क्वारंटाइन में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को विशेष भोजन की व्यवस्था की जाए जिसके बाद सभी सेंटरों में प्रवासी श्रमिकों को विशेष भोजन दिया गया।