मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल जारी
बालूमाथ : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर लातेहार जिला अंतर्गत नगर पंचायत क
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:20 PM (IST)
बालूमाथ : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर लातेहार जिला अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मनरेगाकर्मियों की बैठक हुई। जिसमें बालूमाथ, बारियातू, हेरहंज समेत कई प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। कमलेश साव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण मनरेगाकर्मियों को बर्खास्त किया जा रहा है। सरकार जब तक हमारी मांगों को पूर्ण नहीं करेगी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर मेराजुल हक, चंदन कुमार, उमाशंकर गुप्ता, नईम खान, हीरालाल ¨सह, आनंद किशोर, अमीत कुमार, मंजर हुसैन, ज्योतीशफल खलखो, सत्यानारायण राम, जितेन्द्र कुमार रजक, समशुल हक, राजन प्रसाद, सुरेश उरांव, सुरेंद्र उरांव, सुमन कुमारी, प्रमीला कुमारी, कंचन बाला, सुशिला तिर्की समेत कई मनरेगा कर्मी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें