झारखंड की सभी सीटो पर महागठबंधन की जीत तय
लातेहार सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत के कुंदरी हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को चतरा
लातेहार : सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत के कुंदरी हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को चतरा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोगों का समर्थन मांगा। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार फेल है। रघुवर व मोदी की सरकार ने आम जनता को परेशान कर दिया है। गरीबों के नाम से बंदोबस्त नही होगा, किसानों के नाम से बंदोबस्त नही होगा, खेती बारी के लिए बंदोबस्त नही होगा, गरीबों के जमीन सरकार लूट कर अडानी व अंबानी को देगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जवाब देना है इसलीए मैं यहां आया हूं। पत्रकारों से बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का झारखंड में खाता तक नहीं खुलेगा। झारखंड के सभी सीटों से महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर शमसुल होद्दा, प्रदीप बालमुचू, धीरज साहू, आलमगीर आलम, पवन कुमार, पंकज सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, बिहारी यादव, सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र यादव, विजय दुबे, श्रीराम शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।