Move to Jagran APP

करेंगे मनमाना तो भरना होगा जुर्माना

उत्कर्ष पांडेय लातेहार कोरोना का असर परिवहन विभाग पर भी पड़ा है। सड़कों पर वाहन अब

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 05:45 PM (IST)
करेंगे मनमाना तो भरना होगा जुर्माना
करेंगे मनमाना तो भरना होगा जुर्माना

उत्कर्ष पांडेय, लातेहार : कोरोना का असर परिवहन विभाग पर भी पड़ा है। सड़कों पर वाहन अब धीरे-धीरे दौड़ने लगे हैं। इसलिए नए साल में परिवहन विभाग राजस्व वसूली को ले अभियान चला रहा है। इसके सकारात्मक नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। विभाग की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान से सरकारी राजस्व में वृद्धि हो रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि लाकडाउन से राजस्व वसूली पर विपरीत असर पड़ा था। अनलाक होने पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे राजस्व में वृद्धि हो रही है। मतलब साफ है, आप करेंगे मनमाना तो सरकार का भरेगा खजाना। इसलिए, गाड़ी चलाते समय नियमों का भी ध्यान रखें और कागजात भी साथ रखें नहीं तो जुर्माना के लिए तैयार रहें।

loksabha election banner

चलाया जा रहा जांच अभियान

जिले में वाहन जांच अभियान चल रहा है। कागजात अधूरे रहने एवं ओवरलोडिग के लिए गाड़ियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विशेष तौर पर युवाओं को नियमों के पालन के प्रति सचेत कर बिना ड्राइविग लाइसेंस बनवाए गाड़ी नहीं चलाने की हिदायत दी जा रही है। आटो की मनमानी पर लगे रोक

परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार आटो 16 किमी की दूरी तक जा सकते हैं। लेकिन जिले में नियमों को धता बताते हुए 40 से 50 किमी तक चलते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका के साथ यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। उनकी जेब पर भी भार पड़ता है। परिवहन विभाग व पुलिस की चुप्पी के कारण जिले में आटो लंबी दूरियां तय करते हैं। नियमों के पालन के लिए सक्रियता बढ़ाई जाए तो इससे सड़क दुर्घटना के आंकड़ों में कमी आएगी। बसों का कारोबार प्रभावित नहीं होगा। यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी। परिवहन विभाग के राजस्व में वृद्धि के साथ कई फायदे भी होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.