जिले के दोनों विधानसभा में राजद उमीदवार की होगी जीत : रामप्रवेश
लातेहार जिले के दोनों विधानसभा में राजद उमीदवार की होगी जीत रामप्रवेश
जिले के दोनों विधानसभा में राजद उमीदवार की होगी जीत : रामप्रवेश
संवाद सूत्र, लातेहार : राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में बुधवार को जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के निर्देश पर संगठन विस्तार को लेकर बैठक किया गया। इस बैठक में सभी प्रखंडों में प्रखंड का निर्वाचित पदाधिकारी नियुक्त किए गए। सभी को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायत में जाकर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव करें और उसके बाद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान महिला नेत्री लाजवंती देवी ने राजद पार्टी में शामिल होने पर पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया। महिला नेत्री लाजवंती देवी ने स राजद पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि राजद पार्टी का विचारधारा जनहित के लिए है। राजद पार्टी को गांव गांव प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाने में सहभागिता निभाऊंगी। जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई को लेकर आम लोगों को कमर टूट गई है। जिसका जिम्मेवार भाजपा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दोनों विधानसभा एवं चतरा लोकसभा पर राजद पार्टी के उम्मीदवार का विजयी हासिल होगा। इस मौके पर प्रदेश के उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी ,प्रदेश महासचिव दीपक नाथ शाहदेव, प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव अजय चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव ,जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, दामोदर यादव ,राजद जिला महासचिव श्याम सुंदर यादव, मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ,किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवांश यादव, राजद कोषाध्यक्ष बल्ली यादव ,लातेहार नगर अध्यक्ष प्रवीण दास, जिला सचिव मिठू लोहरा , कन्हाई पासवान, अजय पासवान ,शैलेश सिंह बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष अली हसन अंसारी, मनिका प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव ,लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद निजाम अंसारी, चंदवा कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, जिला प्रभारी देवबंध मांझी, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष बालूमाथ दीपक यादव, आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम सेवक राम, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तुलसीराम, राजद के वरिष्ठ नेता व्यास यादव, वीरेंद्र यादव ,अजय कुमार गुप्ता ,उमेश यादव, जिला युवा उपाध्यक्ष लल्लन यादव ,प्रखंड महासचिव बालूमाथ पंकज सिन्हा, सतीश यादव ,मोहम्मद तौफीक आलम, विक्टर केरकेट्टा बालेश्वर सिंह ,आदित्य कुमार यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष बरवाडीह जॉन टोपनो, सरफराज अहमद ,मनोज यादव ,मिथिलेश सिंह ,संतोष यादव समेत कई लोग मौजूद थे।