Move to Jagran APP

राष्ट्र हित की बात करती है भाजपा : त्रिपाठी

संशोधित राष्ट्र हित की बात करती है भाजपा नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Aug 2022 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2022 06:48 PM (IST)
राष्ट्र हित की बात करती है भाजपा :  त्रिपाठी
राष्ट्र हित की बात करती है भाजपा : त्रिपाठी

राष्ट्र हित की बात करती है भाजपा : त्रिपाठी

loksabha election banner

लीड-------------------

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

संवाद सूत्र, लातेहार : भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजन के लिए कार्य करती है। मोदी सरकार ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। वे मंगलवार को लातेहार में सांगठनिक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को माको डाक बंगला में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र हित की बात सोचते हैं और देश के उत्थान के लिए कार्य करते हैं, देश भर में जहां जहां भाजपा की सरकार है वहां के लोग खुशहाल हैं। प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड राज्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा कार्यकर्ताओं को शहर से लेकर सुदूर गांव तक जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए जागरूक करने की जरूरत है। जनता समझदार हो रही है और सही गलत का फर्क करना समझने लगी है। आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि अभी से ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दें। राज्य के जो हालात हैं उसके लिए जनता अपना फैसला आने वाले चुनाव में वोट के जरिए जरूर सुनाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह और संचालन जिला महामंत्री पंकज सिंह ने की। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, जिला महामंत्री बंसी यादव, पूर्व विधायक प्रकाश राम, राजधानी प्रसाद यादव, अवधेश सिंह चेरो, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, लाल अमित नाथ शाहदेव, ज़िला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, भानु प्रसाद, उषा देवी, ज्योति सिन्हा, जिला मंत्री कुलामन साहू, ध्रुव पांडेय, ब्रज मोहन राम, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, कार्यालय मंत्री गणेश प्रसाद ,अशोक सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, मीडिया प्रभारी पवन कुमार, वरिष्ठ भाजपाई सतनारायण प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अरविंद तिवारी, मुकेश पांडेय आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.