सभी चुनावों राजद लहराएगा परचम
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) राजद छात्र प्रदेश की बैठक चंदवा में संपन्न हुई।
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : राजद छात्र प्रदेश की बैठक चंदवा में संपन्न हुई। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष सीपी सोलंकी ने कहा कि राजद एमवाई समीकरण पर नहीं अपितू ए टू जेड समीकरण पर कार्य करती है। विभिन्न दलों के नेता राजद के बढ़ते जनाधर को देखकर घबरा अनर्गल बातें करते हैं। जिसका जवाब उन्हें कुछ काल बाद स्वत: मिल जाएगा। छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि अभय सिंह के निर्देशानुसार झारखंड के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। आगामी चुनाव में चाहे वह छात्र संघ का चुनाव हो अथवा 2024 में झारखंड का विधानसभा चुनाव। सभी चुनावों में राजद का परचम लहराएगा। विश्वविद्यालयों में भी छात्र संगठन चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सुशील कुमार यादव (भूसूर) को राजद छात्र जिलाध्यक्ष और विकास प्रसाद (सिकनी) को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। जहां अतिथियों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन की बेहतरी और विस्तार की बात कहीं वहीं नव मनोनीत छात्र राजद के पदाधिकारियों ने कहा कि वो संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। छात्र संघ मजबूत बनाने में कोई कसर नहंी छोड़ेंगे। मौके पर झारखंड खनिज मजदूर संघ अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, शिवनंदन यादव, रंजीत यादव, मनीष यादव, मुकेश यादव, चांद आलम, जयप्रकाश यादव, सकल गंझू, दीपक यादव, पीतांबर यादव, चंदन कुमार, भीम कुमार समेत मौजूद अन्य लोगों ने छात्र राजद के प्रति अपना समर्पण जताते हरसंभव पार्टी की बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प जताया।