Move to Jagran APP

भाजपा जनहित को लेकर संघर्ष करने वाली पार्टी : सासंद

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह की अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 06:44 PM (IST)
भाजपा जनहित को लेकर संघर्ष करने वाली पार्टी : सासंद
भाजपा जनहित को लेकर संघर्ष करने वाली पार्टी : सासंद

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को चंदवा के उग्रतारा मंदिर के समीप स्थित वर्मा होटल में संपन्न हुई। जिला कार्यसमिति की बैठक में मौजूद चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा नीति सिद्धांत में चलने वाली पार्टी है, जो जनहितों को लेकर संघर्ष करती है। जनता के हितार्थ केंद्र सरकार के द्वारा कई योजनाओं को संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले इसके लिए सभी अपने दायित्व का निर्वहन करें। भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण जनता के बीच जाकर जेएमएम की राज्य सरकार की विफलताओं को बताएं। पूर्व विधायक प्रकाश राम ने भाजपा के नीति-सिद्धातों की खूबियों पर चर्चा करते खुद को इसके लिए समर्पित बताया। का कि पार्टी की नीतियां देश और राज्य विकास से जुड़ी हुई है। यदि भाजपा कार्यकर्ता सच्चे मन से पार्टी हित में कार्य करेंगे तो लातेहार जिले के दोनों आरक्षित सीटों पर पार्टी की विजय होगी। क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह ने पार्टी की मजबूती के लिए जिला, प्रखंड और शक्ति केंद्रों में मासिक बैठक आयोजित करने की बात कही। मंच का संचालन जिला महामंत्री पंकज सिंह ने किया। इससे पूर्व सभी मंडल अध्यक्षों, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्षों और पार्टी के सम्मानित लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, लाल कौशल लाथ राजधानी यादव, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नीलम देवी, सीतामनी तिर्की, बबिता देवी, बंशी यादव, लाल अमित नाथ शाहदेव, धु्रव पांडेय, छोटु राजा, बबन पासवान, चंदवा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, कुलामन साव, राजेश्वर सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, दीपक निषाद, मनीष चांदो, विनय कुमार रिकी, रोहित शाहदेव, अनुज शाही, मिथुन रजक, शीला देवी, राकेश दुबे, रविराज समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.