आठ महीने बाद लोगों के लिए सुलभ हुई 108 एंबुलेंस सेवा
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) गरीबों के लिए शुरू 108 एंबुलेंस सेवा चंदवावासियों के लिए आठ मह
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : गरीबों के लिए शुरू 108 एंबुलेंस सेवा चंदवावासियों के लिए आठ महीने बाद फिर सुलभ हो गई। वैश्विक महामारी कोरोना के बाद 108 एंबुलेंस कोरोना परिवहन में लगा था। इसके कारण सड़क दुर्घटना समेत आपातकाल में सीएचसी पहुंचे मरीजों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा था। 7 सितंबर को ट्रेन दुर्घटना में एंबुलेंस की कमी के कारण रेल दुर्घटना में घायल महिला रूपमणी देवी (अलौदिया) की मौत भी हो गई थी। तब एंबुलेंस के सीएचसी परिसर में खड़ी रहने के बावजूद घायल को उसकी व्यवस्था नहीं मिलने का मामला गरमाया था। इसके बाद सांसद कोटे से प्रदत निष्ठा फाउंडेशन के एम्बुलेंस को अस्पताल परिसर में खड़ा करा दिया गया लेकिन गरीब और असहाय के लिए इसे ले जाने में आनेवाले खर्च के कारण समस्या मुंह बाएं खड़ी हो गई। क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या नगण्य होने के बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में इसे आम जनता के लिए सुलभ कर देने का निर्णय लिया गया। बैट्रा की कमी के कारण यह कुछ दिन तक यूं ही पड़ी रही। आठ दिसंबर को बैट्रा लगाया गया। इसके बाद आम लोगों के लिए इसे सुलभ कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डा. नंद कुमार पांडेय ने इस बावत बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा का नियंत्रण उनके यहां से नहीं होता। बावजूद इस सेवा के फिर से बहाल होने का लाभ अस्पताल प्रबंधन के साथ आपातकालीन सेवाओं में मिलेगा। लोगों से सार्थक सहयोग की अपील सीएचसी प्रभारी ने की है।