Move to Jagran APP

भाजपा में जाने की अब इच्छा नहीं : सरयू

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) पर्यावरण का संरक्षण और भ्रष्टाचार का उन्मूलन राजनीतिक बिदु र

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 06:04 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 06:04 PM (IST)
भाजपा में जाने की अब इच्छा नहीं : सरयू
भाजपा में जाने की अब इच्छा नहीं : सरयू

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : पर्यावरण का संरक्षण और भ्रष्टाचार का उन्मूलन राजनीतिक बिदु रहा है। इन्हीं बिदुओं पर वो अब भी कार्य रहे हैं। भाजपा में वापसी पर किसी तरह की कोई पहल नहीं, अब जाने की इच्छा भी नहीं है। भ्रष्टाचार उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण का काम चलता रहेगा।

loksabha election banner

ये बातें जमशेदपुर विधायक सरयू राय ने सोमवार चंदवा में प्रेसवार्ता में कही। कहा कि कोविड के दौरान कहा जा रहा था कि पर्यावरण शुद्ध हो गया है। तालाब-नदियां शुद्ध हो गई हैं। इन दिनों जब गतिविधियां फिर शुरू हो गई है, तब पर्यावरण के शुद्धता के स्तर को बनाए रखना चुनौती है। पर्यावरण के पुराने अभियान को फिर से तेवर में लाने के लिए 20 दिसंबर को कोविड के बाद पर्यावरण की चुनौतियां और आजीविका पर संगोष्ठी का आयोजन होगी। इसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त लोग आएंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार की अनियमितताओं, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। विगत सत्र में उन्होंने सरकार से कई सवाल पूछे थे। कुछ सवालों पर सरकार ने गलतियां भी स्वीकारी थीं। सरकार का एक साल पूरा हो गया। सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार के खातमें के लिए प्रयास जारी रहेगा। चंदवा में बंद पड़े अभिजीत-एस्सार को चालू होने की उम्मीद पर कहा कि चलाएं तो बेहतर होगा। कोयला नजदीक है। सरकार, चलानेवालों बैंक और अन्य इसके लिए प्रयास करें तो उनके द्वारा सार्थक प्रयास अवश्य किया जाएगा। प्लांट खुलने से रोजगार सृजन होगा। कृषि बिल पर कहा कि सरकार को पहले अन्य सहयोगी दलों से वार्ता कर लेनी चाहिए थी। मौके पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के महेन्द्र तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, लाल अमित प्रताप नाथ शाहदेव, संजीव आजाद पप्पु, राजेन्द्र यादव, राज सिंह, रामवृक्ष चैधरी, चंद्रभूषण केशरी मंटू, गौरव दुबे समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.