केंद्र के दोहरे चरित्र के कारण नहीं हो पाया झारखंड का विकास
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) केंद्र की भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र के कारण आदिवासी बह
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : केंद्र की भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र के कारण आदिवासी बहुल झारखंड का विकास नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण ही झारखंड अपने उद्देश्यों की प्राप्ति से पीछे रह गया है। उक्त बातें कांग्रेस जिला प्रभारी सुखेर भगत ने पथ निर्माणागार विश्रामागार चंदवा में आयोजित प्रेसवर्ता को संबोधित करते हुए कहीं। कहा कि केंद्र संरकार की इकाई परियोजना डीवीसी द्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर आरबीआई द्वारा 1417.50 हजार करोड़ काट लिए गए हैं। यह रकम झारखंड के लिए बड़ी रकम है। यह बिना सहमति और सूचना के काट लिया गया है। इससे विकास प्रभावित हो रहा है। केंद्र सरकार की दोषपूर्ण नीति के कारण हजारों परिवार विस्थपित होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। यहां के कोयले से ही देश रौशन हो रहा है। कोयला समेत अन्य खनिजों में झारखंड की भूमिका महत्वपूर्ण हाने के बाद भी केंद्र सरकार पक्षपात कर रही है। मौके पर सेवादल के जिलाध्यक्ष रियाज खान बाबर, रामयश पाठक, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, निर्मल भारती समेत अन्य मौजूद थे।