बरवाडीह में भाजपा ने लगाई किसान चौपाल
सवांद सूत्र बरवाडीह (लातेहार) बरवाडीह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल संयोजक म
सवांद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार) : बरवाडीह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल संयोजक मनोज यादव के नेतृत्व में किसान बिल के समर्थन में चपरी में किसान चौपाल लगाया गया। संचालन मनोज प्रसाद ने किया। मंडल संयोजक मनोज यादव ने किसानों को अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस की ढुलमुल रवैये से लोग परेशान हैं। कानून जो भाजपा की सरकार लाई है, वह किसान के हित में है लेकिन कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा है। उन्होंने झारखंड में किसान और जन विरोधी कांग्रेस समर्थित सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान लोगों से किया। प्रदीप सिंह और विकास ने भी झारखंड सरकार को खूब आड़े हाथों लिया। इस कार्यक्रम में संतोष कुमार विश्वकर्मा, सुनील साव, अनिल साव, अनिल राम, डा. गणेश प्रसाद, रमेश साव, महेंद्र प्रसाद, बिट्टू पासवान, अंकुश, रामराज, बिट्टू प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।