कृषि कानून से किसान होंगे समृद्ध : अमित
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) प्रखंड के अलौदिया में किसान चैपाल का आयोजन बैजू कुमार की अध्यक्ष्
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : प्रखंड के अलौदिया में किसान चैपाल का आयोजन बैजू कुमार की अध्यक्षता में किया गया। अलौदिया अखड़ा में आयोजित किसान चैपाल में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने किसानों को संबोधित करते कहा कि कृषि कानून से किसानों की आय में वृद्धि होगी। किसान सशक्त और समृद्ध होंगे। किसानों को बिचैलियों से मुक्ति मिलेगी। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते कहा कि आजादी के सात दशक में जो कार्य नहीं हो सका उसे मोदी सरकार ने मात्र छह साल में कर दिखाया है। इसके कारण विपक्ष घबरा कर अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश में जुटा है। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए ही इस तरह के किसान चैपाल का आयेजन किया गया है। कुलामन साव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सलाना छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। विपक्षी दल सिर्फ झूठ की राजनीति कर अपनी रोटी सेंकने की बात कर रहे हैं। जिसे जनता भी समझ रही है। दीपक निषाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि की सोच के साथ कृषि बिल लाई है। जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। प्रदेश की महागठबंधन सरकार पर तंज कसते वक्ताओं ने कहा कि किसान अथवा जनता के हितार्थ किसी तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन नहीं किया गया है। सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिग ही इसकी उप्लब्धि है। रामप्रसाद साव, प्रेमनाथ गुप्ता आदि ने किसान चैपाल में किसानों को कृषि बिल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर दीपक प्रसाद, बैजू कुमार, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, धनराज साहू, लालजी उरांव, दिनेश उरांव, चैतू साव, धनेश्वर साहू, सुरेश उरांव, धनेश्वर उरांव, ननका तुरी, जगदेव तुरी, फूलदेव उरांव समेत अन्य मौजूद थे।