माता ब्रह्माचारिणी की पूजा कर भक्तों ने लिया आशीष
जागरण संवाददाता लातेहार नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 06:50 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, लातेहार : नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की दर्शन पूजन की गई। भोर से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी थी। मां उग्रतारा नगर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। मंदिर में कोरोना को लेकर सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए शारीरिक दूरी के साथ पूजा की गई। श्रद्धालु नारियल, चुनरी व फूल माला अर्पित कर माता दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें