कार के टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
संवाद सूत्र बालूमाथ (लातेहार) बालूमाथ रांची एनएच 99 मुख्य पथ के ब्लॉक के माधव ढाबा के पास
संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ रांची एनएच 99 मुख्य पथ के ब्लॉक के माधव ढाबा के पास शुक्रवार की देर रात्रि एक कार एमएच 45 डी 8108 ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल अवस्था में महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। घायल को रांची ले जाने के बीच रास्ते में ही मौत हो गई। महिला मृतक की पहचान पदमा देवी उम्र 55 वर्ष पति कैलाश प्रजापति के रूप में की गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच 99 मुख्य पथ को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाने की मांग कर रहे थे। इधर, जाम की सूचना पर बालूमाथ एसआई दीपक नारायण सिंह,जफर आलम ने जामकर्ताओं से वार्ता कर समाप्त कराया। इस दौरान एनएच 99 में देर रात 9 बजे से 11 बजे तक जाम रहा।