संशोधित==समय से नहीं मिला एंबुलेंस, मनिका अस्पताल में व्यक्ति की मौत
संवाद सूत्र मनिका (लातेहार) थाना क्षेत्र के पोखरी ग्राम निवासी 55 वर्षीय कैलाश सिंह की मौत हो गई।
संवाद सूत्र, मनिका (लातेहार) : थाना क्षेत्र के पोखरी ग्राम निवासी 55 वर्षीय कैलाश सिंह की मौत मनिका अस्पताल के बरामदे में एंबुलेंस के अभाव में हो गई। कैलाश सिंह लीवर संबंधित बीमारी से ग्रसित थे, जिसे परिजनों ने सुबह दस बजे मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। यहां डॉक्टर ने रांची रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया और घंटों अस्पताल के बरामदे में मरीज को लेटा कर रखा। दो घंटे बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आया पेट के दर्द से तड़पते हुए कैलाश सिंह तड़प-तड़प कर वही दम तोड़ दिए। इसके बाद एंबुलेंस पहुंची लेकिन कोई काम का नहीं रहा। परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल है।
अस्पताल में इलाज के बाद नहीं मिला बेड :
मनिका अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेड तक नहीं मिला, जिसके कारण परिजन बारामदे में ही निकालकर मरीज को बाहर जमीन पर सुला दिया गया। घंटों एम्बुलेंस का इंत•ार कराया गया। अंत में एम्बुलेंस अस्पताल में आया भी तो मौत के बाद और यू ही वापस एम्बुलेंस लौट गया। सभी सरकारी तंत्र फेल : हरिकृष्ण
मनिका में अस्पताल में एम्बुलेंस के अभाव में एक व्यक्ति की मौत के बाद मनिका के पूर्व विधायक सह लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के सभी सरकारी तंत्र फेल हो गए हैं। गरीबों को मिलने वाली सुविधाएं भी इस राज्य सरकार में शून्य हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका में एंबुलेंस के अभाव में तड़प-तड़प कर कैलाश सिंह की मौत राज्य सरकार की नाकामी को दर्शाती है। कैलाश सिंह के परिजन घंटों बैठकर एंबुलेंस की बाट जोहते रहे। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। अंतत: कैलाश की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका में ही हो जाने पर परिजन मृत शरीर को घर जाने को मजबूर हो गए।
कोट ::
इस मामले की जानकारी मिली है, पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
डा. संतोष श्रीवास्तव, सीएस लातेहार।