Move to Jagran APP

गायत्री पीठ के आठवें वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा

संवाद सूत्र लातेहार सदर प्रखंड के जालिम पंचायत में गायत्री पीठ का आठवां वार्षिकोत्सव मना।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 05:44 PM (IST)
गायत्री पीठ के आठवें वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा
गायत्री पीठ के आठवें वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा

संवाद सूत्र, लातेहार : सदर प्रखंड के जालिम पंचायत में गायत्री पीठ का आठवां वार्षिकोत्सव मना। गायत्री पीठ जालिम में कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा औरंगा नदी से जल उठाकर पूरे जालिम गांव का भ्रामण करते हुए गायत्री पीठ में लाकर कलश रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजन तिवारी मुख्य रूप से उपस्तिथ थे। कलश यात्रा में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र से शारीरिक उतेजना के साथ साथ मानसिक स्तिथि ठीक रहती है। गायत्री मंत्र के उच्चारण से पूरे घर का वातावरण ठीक रखता है। कलश यात्रा में आये हुए वक्ताओं ने भी बताया कि गायत्री मंत्र व जाप से आस पास के वार्तावरण सुध रहता है। वहीं कार्यक्रम में आरती के साथ समापन की गई। जिसमें सभी लोगों के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोपाल सिंह ,विनोद प्रसाद, हरी प्रसाद ,प्रदीप कुमार,राजेश प्रसाद ,प्रमिला देवी ,प्रभा देवी, शिला देवी ,उर्मिला देवी, देवंती देवी ,सुनैना देवी,नंदकिशोर गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता, मुनि देवी,राजेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद,कुंदन कुमार,बीरबल प्रजापति , मोंगर पंचायत समिति सदस्य पिटू रजक, शिव कुमार प्रसाद ,सुनील प्रसाद, शुभम कुमार, राजकुमार आदि सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.