Move to Jagran APP

अपने जिले का नाम रोशन करें खिलाड़ी

मनिका : मनिका प्रखंड अंतर्गत जान्हो पंचायत के बिरसा मुंडा उच्च विद्यालय के बरवैया जान्हो मैदान म

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 04:41 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 04:41 PM (IST)
अपने जिले का नाम रोशन करें खिलाड़ी
अपने जिले का नाम रोशन करें खिलाड़ी

मनिका : मनिका प्रखंड अंतर्गत जान्हो पंचायत के बिरसा मुंडा उच्च विद्यालय के बरवैया जान्हो मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव व मुखिया बबिता देवी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों में से ही कोई खिलाड़ी जिला, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकता है। खेल को आपसी भाईचारे के साथ खेल कर अपने जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आज खेल के माध्यम से झारखंड का धौनी जैसे सितारा पूरे विश्व में झारखंड का नाम रौशन कर रहे है। आप सभी धौनी के जैसे ही मेहनत कर आप अपनी झारखंड का नाम रौशन कर सकते है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अरुण ¨सह, सचिव रौशन उरांव, उपसचिव धर्मेन्द्र उरांव, उप कोषाध्यक्ष रामकुंवर राम समेत कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.