राजेंद्र सिंह के निधन अपूरणीय क्षति
संवाद सूत्र लातेहार झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेता बेरमो से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सि
संवाद सूत्र, लातेहार : झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेता बेरमो से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह के निधन पर लातेहार जिले के कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन धारण किया। विधायक के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए वक्ताओं ने कहा है कि एक कुशल नेता हमसब के बीच नहीं रहा। जिनकी कमी बराबर खलती रहेगी। उन्होंने अपने मंत्री काल में पलामू प्रमंडल को हटिया ग्रीड से जोड़ने से लेकर कई अहम कार्य किया है। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति व परिवार को सहन दु:ख सहन की ताकत के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वाले में लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह,लाल मनोज नाथ शाहदेव,जिला उपाध्यक्ष सचिदानंद कंडेय, सुरेंद्र पासवान, विश्वनाथ प्रसाद, सुरेंद्र भारती, मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, पप्पू पासवान, महेंद्र प्रसाद, शम्भु यादव, संजय जायसवाल,कृष्णा प्रसाद,आरएन यादव, रामदेव उरांव, लक्ष्मन गंझू, बसंत यादव, हरिशंकर यादव, व मुकेश सिंह समेत कई लोग का नाम शामिल हैं। वहीं लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम ने अपने आवास पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया गया। विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि राजेंद्र के निधन से पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। राजेन्द्र सिंह मजदूर, श्रमिकों, दबे-कुचले लोगों की आवाज थे। वे हमेशा मजदूरों, श्रमिकों की हित की बातें किया करते थे। श्री सिंह एक सच्चा जनसेवक थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।